लेटेस्ट न्यूज़

खुशखबरी! AIIMS में भर्ती राजू श्रीवास्तव ने आंख खोलकर पत्नी शिखा को पहले देखा और फिर…

10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव एम्स में भर्ती हैं. वहीं, अब राजू के स्वास्थ्य को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव एम्स में भर्ती हैं. वहीं, अब राजू के स्वास्थ्य को लेकर उनके मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने ताजा अपडेट साझा किया है. सक्सेना ने बताया कि राजू से अब सिर्फ उनकी पत्नी शिखा को ही डाक्टरों ने मिलाने की इजाजत दी है. सक्सेना के अनुसार, शिखा उनकी बहन और भाभी दोनों लगती हैं. उन्होंने बताया है कि शिखा के पास जाने पर राजू आंख खोलकर देखते हैं. वो अपने हाथों को हिलाकर संदेश भी देते हैं. उनके हाथों को छूकर शायद कुछ कहने की कोशिश भी करते हैं.