लेटेस्ट न्यूज़

आकाश आनंद की रैलियों पर क्‍यों लगा ब्रेक? FIR बनी वजह या इसके पीछे कुछ और कहानी, जानें इनसाइड स्टोरी

ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News :  बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद फिलहाल प्रदेश में चुनावी जनसभाएं करते नहीं दिख रहे हैं.

social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद फिलहाल प्रदेश में चुनावी जनसभाएं करते नहीं दिख रहे हैं. बता दें कि आकाश आनंद ने पहली बार यूपी में ताबड़तोड़ 10 रैलियां कीं. पहले और दूसरे चरण के मतदान के पहले आकाश आनंद ने बसपा के लिए बेहद आक्रामक अंदाज में रैलियां की थी. वहीं सीतापुर में रैली के बाद आकाश आनंद पर FIR हो गई, जिसके बाद वो एक भी रैली करते हुए नहीं दिखाई दिए. अब सवाल ये उठ रहा है कि आकाश की रैलियां होनी अचानक बंद क्यों हो गईं.