लेटेस्ट न्यूज़

पीएम मोदी की रैली में आए युवाओं ने लगाए 'अखिलेश जिंदाबाद' के नारे, इस बात से थे नाराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य दर राज्य घोषणाएं कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भी पीएम मोदी कई बड़े ऐलान किए.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Uttar Pradesh News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य दर राज्य घोषणाएं कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भी पीएम मोदी कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, हाईवे और रेलवे से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ अन्य विकास कार्यों को भी तेज गति से किया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि 'आजमगढ़ अब वो गढ़ है कि ये आजन्मगढ़ है... ये आजन्म गढ़ विकास का गढ़ रहेगा, आजन्म रहेगा और अनंतकाल तक विकास का गढ़ बना रहेगा, ये मोदी की गारंटी है.' वहीं पीएम मोदी के रैली में कुछ युवक अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाते हुए नजर आए.