UPTak Baithak Logo

पिता की जीत के लिए बेटी की शिव आराधना! अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत ने मंदिर में की पूजा

ADVERTISEMENT

अफजाल की बेटी नुसरत की एक तस्वीर खासी चर्चा में है, जिसमें वह शिवालय में पूजा करती दिख रही हैं.

social share
Google CTA

Ghazipur News: लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट, यूपी के सबसे हॉट सीटों में से एक है, यहां से समाजवादी पार्टी ने मुख्तार असांरी के भाई अफजाल अंसारी को अपना उम्मीदवार बनया है. दूसरी तरफ बीजेपी के पारसनाथ राय मुकाबले में हैं. वहीं अपने पिता अफजाल अंसारी के प्रचार में उनकी बेटी भी उतर आई हैं. अफजाल की बेटी नुसरत की एक तस्वीर खासी चर्चा में है, जिसमें वह शिवालय में पूजा करती दिख रही हैं. इन सब के बीच अफजाल के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर नुसरत को देखा जा रहा है.