लेटेस्ट न्यूज़

BJP छोड़ बीएसपी में हुए शामिल तो मायावती ने दिया ये तोहफा! यूपी की इस हॉट सीट से बनाया उम्मीदवार

ADVERTISEMENT

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा ने अयोध्या लोकसभा सीट पर जिस प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाई है वो काफी हैरान करने वाला है.

social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा ने अयोध्या लोकसभा सीट पर जिस प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाई है वो काफी हैरान करने वाला है. बहुजन समाज पार्टी ने  अयोध्या से  सच्चिदानंद पांडेय 'सचिन' को लोकसभा का टिकट दिया है. बता दें कि सच्चिदानंद पांडे ने हाल ही में भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं. 

सच्चिदानंद  पांडे ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए अपनी चिट्ठी में लिखा था कि, 'मुझे अब पार्टी में घुटन हो रही है. ऐसे में मैं बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.'

कौन हैं  सच्चिदानंद पांडे

बता दें कि  13 मार्च को सच्चिदानंद पांडे ने लखनऊ में बसपा का दामन थाम लिया था. इस दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी मौजूद रहे. वहीं सच्चिदानंद पांडे राजनीतिक करियर की बात करे तो उन्होंने  अपना राजनीतिक सफर साल 2012 में बतौर भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था. इस दौरान वह विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे. भाजपा की तिरंगा यात्रा और भारत स्वाभिमान यात्रा में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही. वहीं मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान विदिशा विधानसभा सीट पर भी इन्होंने भाजपा के लिए काम किया.