UPTak Baithak Logo

PM मोदी के खिलाफ रोडरोलर के चिन्ह पर वाराणसी से चुनाव लड़ रहे शिव कुमार कौन हैं? 

पीएम मोदी के सामने वाराणसी में पहला उम्मीदवार आ चुका है. वो उम्मीदवार हैं हैदराबाद के 46 वर्षीय शिव कुमार. शिव कुमार के राजनीतिक दल का नाम 'युग तुलसी पार्टी' है. वह खुद अध्यक्ष इसके भी हैं और पार्टी का चुनाव चिन्ह रोडरोलर है.

ADVERTISEMENT

Varanasi
पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार
social share
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. अभी विपक्ष के इंडिया गठबंधन से यहां प्रत्याशी तय होना बाकी है. वाराणसी जैसी हाई प्रोफाइल सीट से चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक पार्टियों भले ही अभी अपने कैंडिडेट के बारे में मंथन कर रही हों, लेकिन पीएम मोदी के सामने पहला उम्मीदवार आ चुका है. वो उम्मीदवार हैं हैदराबाद के 46 वर्षीय शिव कुमार. शिव कुमार के राजनीतिक दल का नाम 'युग तुलसी पार्टी' है. वह खुद अध्यक्ष इसके भी हैं और पार्टी का चुनाव चिन्ह रोडरोलर है.