लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी में डिंपल से मोर्चा लेंगे योगी सरकार के कद्दावर मंत्री, जानें बीजेपी ने किसे उतारा मैदान में

उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में यूपी के सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब दस दिनों से भी कम का समय बचा है. पहले चरण में यूपी के आठ सीटों पर मतदान होना है. वहीं पहले चरण के मतदान से पहले उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में यूपी के सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है. वहीं मैनपुरी से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदला है. भाजपा ने पिछले चुनाव में मैनपुरी से रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया था, वहीं इस बार डिंपल यादव के सामने जयवीर सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है.