लेटेस्ट न्यूज़

ट्रैन की टॉयलेट में जा रहे थे आशुतोष ब्रह्मचारी, तभी किसी ने उनकी नाक पर बोला हमला फिर उन्होंने ये किया

UP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला. नाक काटने की कोशिश का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर साजिश का शक. जीआरपी जांच में जुटी.

ADVERTISEMENT

आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला.
आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला.
social share
google news

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला होने की खबर ने सनसनी फैला दी है. प्रयागराज आ रही रीवा एक्सप्रेस में हुए इस हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी बाल-बाल बचे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी नाक काटने की कोशिश की गई. इस हमले के पीछे उन्होंने एक बड़ी साजिश की ओर इशारा किया है. इस मामले में उन्होंने प्रयागराज के जीआरपी (GRP) थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.