लेटेस्ट न्यूज़

कैसरगंज से अबतक BJP नहीं कर पाई बृजभूषण का नाम फाइनल, उधर मायावती ने नई सूची जारी कर दी

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी की पूर्व सीएम मायावती के नेतृत्व वाली बसपा ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी कर दी. इस सूची में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें तीन सीटों पर मुस्लिम कैंडिडेट हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी की पूर्व सीएम मायावती के नेतृत्व वाली बसपा ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी कर दी. इस सूची में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें तीन सीटों पर मुस्लिम कैंडिडेट हैं. बसपा ने दो सीटों पर सवर्णों को मौका दिया है, जबकि एक सुरक्षित सीट पर दलित प्रत्याशी को उतारा है. बता दें कि पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर फिर अपना प्रत्याशी बदल दिया है. इसके साथ ही लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी के नाम का एलान किया गया है. मालूम हो कि मायावती ने इस बार अकेले ही चुनाव लड़ने के ऐलान किया है. उन्होंने इस बार किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है.