लेटेस्ट न्यूज़

स्वामी मौर्य ने चंद्रशेखर आजाद को दिया नगीना में समर्थन, भीम आर्मी चीफ ने कही ये बात

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में नगीना क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने की घोषणा की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Loksabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन छोड़ राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नाम से राजनीतिक दल बनाने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में नगीना क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने की घोषणा की. पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेता मौर्य ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "नगीना लोकसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी समर्थन देती है."