लेटेस्ट न्यूज़

कट गया चाचा शिवपाल का टिकट, अखिलेश यादव ने बदायूं से तीसरी बार बदला प्रत्याशी, जानें कौन बना उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के एक और लिस्ट रविवार को जारी कर दी है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव और शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
social share
google news

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के एक और लिस्ट रविवार को जारी कर दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. हालांकि इस लिस्ट की सबसे खास बात यह है कि सपा ने बदायूं और सुल्तानपुर से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. बदायूं से चाचा शिवपाल की जगह अब उनके बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं सुल्तानपुर सीट पर सपा ने प्रत्याशी बदलकर राम भूआल निषाद को टिकट दिया है.