लगातार चुनाव हारने के सवाल पर इमरान मसूद ने की अब्राहम लिंकन से तुलना, जानें क्या बोले?
2007 के बाद से इमरान मसूद ने कई बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव, लेकिन उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगी. इसी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो जानिए उन्होंने कहा?
ADVERTISEMENT

Imran Masood News: पश्चिम उत्तर प्रदेश में जब भी मुस्लिम नेताओं का जिक्र होता है तो सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के साथ-साथ इमरान मसूद का भी नाम लिया जाता है. अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले इमरान मसूद का बेशक चुनावी रिकॉर्ड अच्छा न रहा हो, लेकिन बावजूद इसके वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं. इस बार इमरान मसूद इंडिया गठबंधन के बैनर तले कांग्रेस के टिकट पर सहारनपुर से चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि 2007 के बाद से इमरान मसूद ने कई बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगी. इसी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो जानिए उन्होंने कहा?