लेटेस्ट न्यूज़

अपर्णा नहीं डिंपल की ननद-ननदोई को ही मैनपुरी से उतार देगी बीजेपी? जानिए कौन हैं संध्या यादव

चर्चाएं हैं कि भाजपा यादव परिवार की बेटी और दामाद में से किसी एक को डिंपल यादव के खिलाफ ही खड़ा कर सकती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कद्दावर सपा नेता और यादव परिवार के अहम सदस्य धर्मेंद्र यादव की सगी बहन सन्ध्या यादव और उनके पति अनुजेश यादव उर्फ बबलू सपा में नहीं बल्कि भाजपा में शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

UP News
संध्या यादव और उनके पति
social share
Google CTA

Mainpuri Lok Sabha: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर अब सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. लोकसभा की एक-एक सीट पर राजनीतिक दल काफी सोच-समझ कर अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं. मैनपुरी भी हमेशा से ‘हॉट सीट’ रही है. दरअसल लाख चाहते हुए भी भाजपा अभी तक मैनपुरी का किला फतह नहीं कर पाई है. ये सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है. फिलहाल यहां से सपा चीफ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं. मगर इस बार भाजपा, मैनपुरी के लिए ऐसी रणनीति पर काम कर रही है, जिसकी उम्मीद शायद ही सपा ने कभी की होगी.