लेटेस्ट न्यूज़

नगीना जीत के बाद उपचुनाव में सपा-बसपा का खेल बिगाड़ने में जुटे चंद्रशेखर! लखनऊ में ये मुलाकात बनी चर्चा की वजह 

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद एक्टिव मोड में दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

chandrashekhar
chandrashekhar
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश में चाहें पक्ष हो या विपक्ष हर कोई एक्टिव नजर आ रहा है. इसी बीच नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद एक्टिव मोड में दिख रहे हैं. दरअसल, चंद्रशेखर आजाद आगे की रणनीति सेट करने में जुट गए हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि मायावती और अखिलेश यादव की मुश्किलें और बढ़ने वाली है.