लेटेस्ट न्यूज़

'भगवान रूपी मोदी को धोखा मिला'...चुनाव नतीजों पर आगरा में हिंदूवादी नेता ने तोड़ा टीवी, लगाई आग

RHP के अध्यक्ष गोविंद पाराशर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में राष्ट्रीय हिंदू परिषद (RHP) के अध्यक्ष गोविंद पाराशर को हताशा में टेलीविजन सेट तोड़ते हुए देखा जा सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Loksabha Result News: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के नतीजों ने सबको चौंका दिया है. तमाम एग्जिट पोल के दावों को गलत साबित करते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बड़ा उलटफेर करते हुए सपा ने सूबे में 37 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी 33 सीटों पर जीत सकी. वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय हिंदू परिषद (RHP) के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने भाजपा को 400 सीटें नहीं मिलने पर अपना गुस्सा जाहिर किया और टीवी सेट तोड़कर उसमें आग लगा दी.