बीजेपी नेता के बेटे को टिकट और ब्राह्मण कार्ड...राजाभैया के गढ़ में मायावती ने चला गजब का दांव
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले यूपी की सियासत गरमाई हुई है. सोमवार को बहुजन समाज पार्टी ने अपने तीन प्रत्याशियों ने नामों का एलान किया.
ADVERTISEMENT

राजा भैया और बीएसपी चीफ मायावती
Uttar Pradesh News: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले यूपी की सियासत गरमाई हुई है. सोमवार को बहुजन समाज पार्टी ने अपने तीन प्रत्याशियों ने नामों का एलान किया. प्रतापगढ़ से बसपा ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया वो काफी चौंकाने वाला था. प्रतापगढ़ से बीएसपी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए बीजेपी नेता के बेटे को टिकट दे दिया. मायावती ने प्रतापगढ़ में प्रथमेश मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है. वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं और उनके पिता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी बीजेपी के नेता हैं और कौशाम्बी लोकसभा के प्रभारी भी हैं.

