लेटेस्ट न्यूज़

यूपी की 80 लोकसभा सीटों का लेटेस्ट सर्वे, देखिए कैसे बदला अखिलेश यादव का पूरा समीकरण

सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भी सियासी गर्मियां तेज हैं. कहते हैं कि सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर निकलता है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इसके लिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है. सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भी सियासी गर्मियां तेज हैं. कहते हैं कि सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर निकलता है. ऐसे में एक बार फिर यूपी फतेह करने के लिए सभी पार्टियां जी-जान लगा रही हैं. चुनावी बिसात पर हार जीत के खेल से पहले यूपी Tak ने आपके लिए ताजा ओपिनियन पोल और पहले के सर्वे के आंकड़ों की तुलना की है. आप सिलसिलेवार तरीके से जानिए यूपी में कैसे बदली है तस्वीर.