चंद्रशेखर की दावेदारी से दिलचस्प हुआ नगीना का चुनाव, बसपा के लिए नाक की लड़ाई बनी ये सीट
उत्तर प्रदेश नगीना लोकसभा सीट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. इसकी वजह है चार साल पहले बनी आजाद समाज पार्टी, जिसके अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद इस सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Nagina Lok Sabha Seat : उत्तर प्रदेश नगीना लोकसभा सीट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. इसकी वजह है चार साल पहले बनी आजाद समाज पार्टी, जिसके अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद इस सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर सपा-बसपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने भी अपना पूरा जोर लगाया हुआ है. नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट है, जो मायावती के लिए नाक की लड़ाई बन गई है.