Kaushambi Election 2024: राजा या रानी अब पैदा नहीं होते…अनुप्रिया पटेल को अब राजा भैया ने दिया जवाब
Kaushambi Election 2024 Phase 5 Voting : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत आज उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है.
ADVERTISEMENT

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया
Kaushambi Election 2024 Phase 5 Voting : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत आज उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा. बता दें कि पांचवे चरण में यूपी की जिन 14 सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें राजाभैया की प्रभाव वाली कौशांबी भी शामिल है. वहीं राजा भैया (Raja Bhaiya) ने भी कुंडा में वोट डाला. वोटिंग के बाद राजा भैया ने मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बयान पर पलटवार किया.