लेटेस्ट न्यूज़

UP में आज चुनाव हुए तो सपा के खाते में कितनी सीटें आएंगी? ये आंकड़े अखिलेश की उड़ा सकते हैं नींद

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई ओपिनियन पोल्स के आंकड़े सामने आ रहे हैं. बता दें कि इन ओपिनियन पोल्स के आंकड़ों में सपा चीफ अखिलेश यादव के लिए खतरे की घंटी बजती हुई नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
तस्वीर में सपा चीफ अखिलेश यादव
social share
google news

UP Loksabha Chunav 2024 News: 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग में अभी कम ही समय बचा है. ऐसे में सत्ताधारी भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. मगर दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की पार्टियां सपा और कांग्रेस सीटों के बंटवारें में उलझी हुई हैं. लिहाजा उनके चुनाव प्रचार ने अभी तेजी नहीं पकड़ी है. वहीं, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई ओपिनियन पोल्स के आंकड़े सामने आ रहे हैं. बता दें कि इन ओपिनियन पोल्स के आंकड़ों में सपा चीफ अखिलेश यादव के लिए खतरे की घंटी बजती हुई नजर आ रही है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि अभी तक जितने भी सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं, किसी में भी इंडिया गठबंधन को 10 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान नहीं जताया गया है. इस बीच एक और ओपिनियन पोल के आंकड़ें जारी हुए हैं. खबर में आगे जानिए इस बार अखिलेश को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है?