लेटेस्ट न्यूज़

‘अखिलेश यादव के साथ कुछ तल्खी…’, सपा चीफ को लेकर बाहुबली राजा भैया ने बड़ी बात बता दी

Raja Bhaiya: राजा भैया और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच रिश्ते कैसे हैं? दरअसल ये सवाल इसलिए उठाया जाता रहा है क्योंकि दोनों नेताओं के बीच कई बार खुलेआम मतभेद देखे गए हैं और रिश्तों में तल्खी भी देखी गई है. इसी बीच UP Tak से बात करते हुए राजा भैया ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Raja Bhaiya
Raja Bhaiya Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

Raja Bhaiya: बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के संबंध उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरते रहे हैं. राजा भैया, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीब रहे. यहां तक की वह मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री भी रहे और उनकी गिनती मुलायम सिंह यादव के करीबियों में भी की जाने लगी. मगर मुलायम सिंह यादव के बेटे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ राजा भैया के संबंध अभी तक कभी खट्टे तो कभी मिट्ठे जैसे रहे हैं.

इसी बीच UP Tak से बात करते हुए राजा भैया ने अखिलेश यादव के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. राजा भैया ने ये माना है कि उनकी समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ रिश्तों में तल्खी आई थी. मगर अब वह दूर हो गई है.

अखिलेश के साथ रिश्तों पर क्या बोले राजा भैया

UP Tak से बात करते हुए राजा भैया ने कहा, हमारे संबंध किसी से भी खराब नहीं हैं. यह बात सही है कि अखिलेश यादव से संबंधों में कुछ तल्खी आ गई थी. मगर अब वह तल्खी भी दूर हो चुकी है. राजा भैया ने आगे कहा, ये तल्खी रहनी भी नहीं चाहिए थी. सियासत में तल्खी नहीं होनी चाहिए. 

ये भी पढ़े: अमित शाह, धनंजय सिंह और चुनाव को लेकर बड़ी बात बोल गए राजा भैया, बताया UP में क्या होने वाला है

अखिलेश ने राजा भैया को पहचानने तक से कर दिया था इनकार

दरअसल साल 2021 में अखिलेश यादव किसी कार्यक्रम में प्रतापगढ़ पहुंचे थे. यहां जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आप और राजा भैया के बीच क्या हुआ है? आप उनसे इतने नाराज क्यों हैं? इस सवाल पर अखिलेश ने राजा भैया को पहचानने से ही इनकार कर दिया था. अखिलेश ने पत्रकारों से ही पूछा था, ये कौन हैं? किनका नाम लिया आपने? बता दें कि साल 2023 में दोनों की मुलाकात एक शादी में हुई थी, जहां दोनों ने एक-दूसरे के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाया था.

ये भी पढ़े: धनंजय और राजा भैया मिल BJP की लगाएंगे नैया पार? पूर्वांचल में कुछ तो होने वाला है