लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी में राहुल गांधी को छोड़ केएल शर्मा को कैसे मिल गया टिकट? खुद बताई पूरी Inside Story

कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा सीट से केएल शर्मा को मैदान में उतारा है और राहुल गांधी को रायबरेली से टिकट दिया है. अब केएल शर्मा ने उन्हें टिकट दिए जाने की पूरी इनसाइड स्टोरी बताई है.

ADVERTISEMENT

KL Sharma, Amethi Lok Sabha seat, Amethi, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News, UP News, UP Lok Sabha Seat
Amethi Lok Sabha seat
social share
google news

UP News: कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. साल 2019 में अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव हारने के बाद इस बार राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर चुनाव में खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस का ये फैसला चौंकाने वाला था. दरअसल उम्मीद जताई जा रही थी कि राहुल गांधी ही अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गांधी, रायबरेली से चुनाव लड़ेगीं. मगर आखिरी समय में कांग्रेस ने सभी को चौंकाते हुए अमेठी सीट से केएल शर्मा को टिकट दे दिया.