लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार के बेटे उमर का विस्फोटक बयान, बोले- हमें खरीदने की कोशिश की गई पर हम नहीं बिके

माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुसरत ने 13 मई को अपना नामांकन एक साथ दाखिल किया. इस दौरान अफजाल के भतीजे और मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर ने एक बड़ा बयान दिया. जानें उन्होंने क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari, Umar Ansari, Mukhtar Ansari News, Umar Ansari News, UP News, UP News Hindi, News in hindi
Mukhtar Ansari, Umar Ansari
social share
google news

Umar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुसरत ने 13 मई को अपना नामांकन एक साथ दाखिल किया. चर्चा है कि अफजाल अंसारी की सजा का एक मामला हाईकोर्ट में चल रहा है, इसलिए उनके साथ-साथ उनकी बेटी ने भी नामांकन दाखिल किया है. बता दें कि अब तक मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी अफजाल के चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रहे थे. मगर वह नामांकन के दिन नजर आए. उन्होंने कहा कि कोर्ट केस की वजह से वो व्यस्त थे और उनके परिवार में सब एक हैं. उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें खरीदने की कोशिश की गई, पर वह बिके नहीं. खबर में आगे जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा?