UPTak Baithak Logo

फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस के फौजी बाबा अब VVPAT गिनवाने पर अड़े, DM को लिखा, क्या होगा खेला?

Fatehpur Loksabha Chunav Result: फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिंह सिकरवार उर्फ फौजी बाबा ने काउंटिंग वाले दिन धांधली का आरोप लगाया है. रामनाथ सिकरवार ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आगरा के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी को शिकायती पत्र दिया है.

ADVERTISEMENT

Ramnath Sikarwar
Ramnath Sikarwar
social share
Google CTA

Fatehpur Loksabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सबके सामने हैं. 4 जून को हुई मतों की गिनती के बाद पता चला कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में काफी बड़ा नुकसान हुआ है. बता दें कि यूपी में भाजपा ने 33 सीटों पर जीत हाइल की है. वहीं, इंडिया गठबंधन के तहत सपा ने 37 जबकि कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं. इस बीच फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिंह सिकरवार उर्फ फौजी बाबा ने काउंटिंग वाले दिन धांधली का आरोप लगाया है. रामनाथ सिकरवार ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आगरा के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी को शिकायती पत्र दिया है. उन्होंने इस पत्र में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई गाइडलाइन्स के अनुसार VVPAT की पर्चियों से दोबारा मतगणना कराने की मांग की है.