लेटेस्ट न्यूज़

'अब उन्हें जेल के बाहर कभी नहीं आना है', अरविंद केजरीवाल के दावे के सीएम योगी ने दिया ऐसा रिएक्शन

UP Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार में लौटी तो सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार में लौटी तो सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा. अब उनके इस दावे पर खुद सीएम योगी ने प्रतिक्रिया दी है. सीएम योगी ने एक चुनावी रैली में कहा कि, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रम में पड़ गई है. जेल में जाकर उन्हें ये लगता है कि अब जेल के बाहर कभी नहीं आना है. अब उन्हें मुख्यमंत्री पद का इतना लालच हो गया है कि वे अपनी बात को मुझसे जोड़कर कह रहे हैं.'