लेटेस्ट न्यूज़

इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, कर दिया बड़ा एलान

लोकसभा चुनाव नज़दीक आने के साथ साथ चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ने लगी हैं. सभी पार्टियां दूसरी पार्टियों के गठबंधन को मजबूत करने में लगी हुई हैं.

ADVERTISEMENT

UPTak
Azad Samaj Party (Kashiram) chief Chandrashekhar Azad; (Photo: ANI | Mohd Zakir)
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव नज़दीक आने के साथ साथ चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ने लगी हैं. सभी पार्टियां दूसरी पार्टियों के गठबंधन को मजबूत करने में लगी हुई हैं. वहीं चुनाव से पहले जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली आरएलडी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (एसपी) के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है. इस बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (एएसपी) भी उत्तर प्रदेश में अकेले आम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

 इस सीट से चुनाव लड़ने का किया एलान

गुरूवार को एक सभा को संबोधित करते हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया. भीम आर्मी प्रमुख ने कहा कि वह हर हाल में बिजनौर की नगीना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने आगे कहा कि, 'देश की और भी कई सीटें हैं जहां उनकी पार्टी काफ़ी मज़बूत स्थिति में है वह अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को वहां से चुनाव लड़ायेंगे.  मैंने हमेशा कहा है कि मिल कर चुनाव लड़ो और भाजपा को रोको.'

बिना नाम लिए जयंत पर बरसे 

वहीं जयंत चौधरी का नाम लिए बिना चंद्रशेखर ने कहा कि पता नहीं क्या कारण हैं कि, 'जो कल उनके साथ थे आज देख लो किसके साथ हैं. चंद्रशेखर ने कहा कि वह कल भी खड़े थे और आज भी खड़े हैं और कल को भी खड़े रहेंगे. मुझे मौक़ा देकर देखो लेकिन एक गरीब का बेटा खड़ा ना हो जाए इसलिए डर रहे हो. तुम कौन होते हो मुझे रोकने वाले. अगर तुम रोक पाते तो मुझे पैदा भी ना होने देते. चंद्रशेखर आज़ाद अपने दम पे है, अपने लोगों के दम पे है'.

पहले थी ऐसी चर्चा

चंद्रशेखर का पश्चिमी यूपी में दलितों पर खासा प्रभाव है. बीएसपी के इंडिया गठबंधन से दूर रहने के कारण लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी यूपी बेल्ट में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए सपा-आरएलडी और चंद्रेशेखर की आजाद समाज पार्टी के गठबंधन की चर्चा थी.हांलाकि पिछले महीने जयंत चौधरी ने अपना पाला बदल लिया है और अब वह भाजपा की NDA गठबंधन के साथ हैं.