UPTak Baithak Logo

UP में सहयोगी दलों के लिए भाजपा छोड़ सकती है 6 सीटें! RLD चीफ जयंत चौधरी को कितनी मिलेंगी?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जयंत NDA का हिस्सा तो बन गए हैं, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में वह NDA के बैनर तले यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे? इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी अब The Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलाइंस (NDA) का हिस्सा बन गए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जयंत NDA का हिस्सा तो बन गए हैं, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में वह NDA के बैनर तले यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे? इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि भाजपा ने यूपी की 50 लोकसभा सीटों पर नाम तय किए हैं. वहीं, खबर यह है कि यूपी में भाजपा अपने सहयोगी दलों के लिए 6 सीटें छोड़ेगी.