गाजीपुर में अफजाल अंसारी के खिलाफ BJP ने पारस नाथ राय को बनाया उम्मीदवार, कौन हैं ये?
इस बार भाजपा ने गाजीपुर से पारस नाथ राय को मैदान में उतारा है. पारस नाथ राय के सामने इंडिया गठबंधन की ओर से अफजाल अंसारी मैदान में हैं.
ADVERTISEMENT

Ghazipur Loksabha Seat: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब कम ही समय बचा है. पहले चरण में आठ सीटों पर मतदान होना है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में यूपी के सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है. आपको बता दें कि इस बार भाजपा ने गाजीपुर से पारस नाथ राय को मैदान में उतारा है. पारस नाथ राय के सामने इंडिया गठबंधन की ओर से अफजाल अंसारी मैदान में हैं. गैंगस्टर बने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी इस बार सपा के टिकट से चुनाव लड़ेंगे. आइए खबर में आगे जानिए कौन हैं पारस नाथ राय?