लेटेस्ट न्यूज़

UP में अंतिम दो फेज में होगा BJP के 'दोस्तों का इम्तिहान', NDA सहयोगियों को साबित करनी है ये बात

UP Lok sabha Election News: लोकसभा के अंतिम दो चरणों में भाजपा गठबंधन के सहयोगियों की होगी परीक्षा देखना ये होगा की क्या सहयोगी दाल भाजपा को जीत दिला पाएंगे

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Lok sabha Election News: लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में होने वाले दो चरणों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगियों के बीच दोस्ती का 'इम्तिहान' भी होगा. पूर्वांचल में इन्हीं सीटों पर NDA के सहयोगी अपना दल, सुभासपा और निषाद पार्टी के नेताओं के प्रभाव की परीक्षा होनी है. साथ ही इन्हीं सीटों पर ये भी साबित होगा कि क्षेत्रीय क्षत्रपों की अपने सहजातीय वोटों पर कितनी पकड़ है. ये बात इसीलिए अहम है क्योंकि कई बार भाजपा के साथ इन दलों के नेताओं के रिश्ते नरम-गरम भी होते रहे हैं. मगर जाति विशेष में प्रभाव रखने वाले इन दलों को भी उन्हीं क्षेत्रों में सीटें दी गई हैं.