लेटेस्ट न्यूज़

कब खत्म होगा अमेठी-रायबरेली से राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी का सस्पेंस? सामने आई ये बड़ी जानकारी

गांधी परिवार की पारंपरिक सीट कही जाने वाली यूपी की इन दोनों सीटों से कांग्रेस की ओर से कौन चुनाव लड़ेगा अभी ये तय नहीं है. वहीं अब इन सीटों पर उम्मीदवार तय करने को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. 

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में सभी दल चुनावी प्रचार में धार देने में लगे हैं. उत्तर प्रदेश में सिर्फ तापमान ही नहीं बढ़ा बल्कि सियासी पारा भी हाई है. इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के जिस सीट पर लोगों की अभी से सबसे ज्यादा नजर है, रायबरेली और अमेठी उनमें से एक है. गांधी परिवार की पारंपरिक सीट कही जाने वाली यूपी की इन दोनों सीटों से कांग्रेस की ओर से कौन चुनाव लड़ेगा अभी ये तय नहीं है. वहीं अब इन सीटों पर उम्मीदवार तय करने को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है.