लेटेस्ट न्यूज़

क्या देश में नई सरकार बनेगी? इस बड़े सियासी मिशन का पूरा खाका लेकर दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव

UP News: नई दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में सपा चीफ अखिलेश यादव भी नई दिल्ली पहुंचे हैं. दूसरी तरफ एनडीए ने नरेंद्र मोदी को नेता चुल लिया है. बता दें कि विपक्षी गठबंधन की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
google news

Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है. भाजपा नीत एनडीए को 292 सीट मिली हैं तो वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन को 234 सीट ही मिल पाई हैं. दूसरी तरफ अन्य के खातों में 17 सीट भी आई हैं. खास बात ये है कि भाजपा को बहुमत नहीं मिला है. भाजपा को 240 सीटों पर ही जीत मिली है.