लेटेस्ट न्यूज़

NEET-UG row UP: गलत एप्लिकेशन नंबर पर जारी कर दिया लखनऊ की आयुषी का रिजल्ट! NTA ने ये कैसे किया?

NEET-UG row UP: लखनऊ की आयुषी पटेल का मामला भी काफी चर्चित हो गया है. आयुषी ने NTA पर उनकी ओएमआर शीट फाड़ रिजल्ट से खिलवाड़ करने का आरोप लगा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसके जवाब में NTA ने कहा था कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई और आयुषी का रिजल्ट भी सही होने का दावा किया. पर इसमें एक और झोल सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Ayushi NEET result
Ayushi NEET result
social share
google news

NEET-UG row UP: नीट का रिजल्ट जबसे सामने आया है, इसको लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. कथित तौर पर पेपर लीक होने के अलावा दूसरी गड़बड़ियों के आरोप लगाए जा रहे हैं. इसी बीच मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा-स्नातक' (नीट-यूजी) 2024 को फिर से कराने का अनुरोध सुप्रीम कोर्ट से किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इसपर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जवाब मांगा है. इन सबके बीच लखनऊ की आयुषी पटेल का मामला भी काफी चर्चित हो गया है. आयुषी ने NTA पर उनकी ओएमआर शीट फाड़ रिजल्ट से खिलवाड़ करने का आरोप लगा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसके जवाब में NTA ने कहा था कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई और आयुषी का रिजल्ट भी सही होने का दावा किया. पर इसमें एक और झोल सामने आया है.