लेटेस्ट न्यूज़

UPSC-CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, शक्ति दुबे किया टॉप, देखें दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन? 

UPSC-CSE Final Result Declared: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है. सभी वर्गों के चयनित उम्मीदवारों की संख्या जानें.

ADVERTISEMENT

UPSC CSE Final Result Out
UPSC CSE Final Result Out
social share
google news

UPSC-CSE Final Result Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. आपको बता दें कि शक्ति दुबे ने एक परीक्षा को टॉप किया है, जबकि हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे नंबर पर हैं.