UP Board Result Update: 20 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड 10वीं–12वीं का परिणाम? ये पता चला
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतज़ार जल्द खत्म हो सकता है. 2025 का रिजल्ट कभी भी घोषित हो सकता है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT

UP Board Result 2025: हर साल की तरह इस साल भी लाखों छात्रों की धड़कनें तेज हैं. फरवरी-मार्च में परीक्षा देने के बाद अब सभी को इंतजार है उस पल का, जब उनकी मेहनत का नतीजा सामने आएगा. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लेकर एजुकेशनल वेबसाइट्स तक, एक ही चर्चा है, “क्या इस बार भी रिजल्ट 20 अप्रैल को आएगा?”