UP Board 10th Result: सीतापुर की 10वीं की टॉपर अंशिका वर्मा की मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश
UP Board 10th Result:यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सीतापुर की अंशिका वर्मा ने 98.33% अंकों के साथ टॉप किया है. अंशिका ने गणित में 100 अंक हासिल किए हैं. देखें उनकी मार्कशीट और जानें उनकी शानदार सफलता की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Anshika Verma marksheet
UP Board 10th Result: उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इस साल सीतापुर की अंशिका वर्मा ने अपनी मेहनत और मेधा का परचम लहराया है. अंशिका को 10वीं में 97.83% आए हैं.अंशिका ने गणित जैसे कठिन सब्जेक्ट में पूरे 100 अंक हासिल कर हर किसी को चौंका दिया है. अपनी इस कामयाबी के साथ अंशिका ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है.अंशिका वर्मा ने कुल 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं. उन्होंने सभी विषयों में 'A1' ग्रेड हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.