UP Board 10th Result: 10वीं की टॉपर कशिश वर्मा की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे
UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित. 90.42% छात्र हुए सफल. सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ किया टॉप. देखें कशिश की मार्कशीट.
ADVERTISEMENT

UP Board 10th Topper Kashish Marksheet
UP Board 10th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 के परीक्षा परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस साल हाईस्कूल के स्टूडेंट्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. इस साल 10वीं कक्षा (हाईस्कूल) का कुल पास प्रतिशत 90.42% दर्ज किया गया है. 10वीं के नतीजों में सबसे खास बात यह रही कि इस बार प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दो बेटियों ने एक साथ शिखर पर कब्जा जमाया है. बता दें कि सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से रैंक 1 हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. आइए खबर में आपको आगे कशिश की मार्कशीट दिखाते हैं.