UP Board Result 2026 Topper: 12वीं की टॉपर शिखा वर्मा की मार्कशीट भी देख लीजिए, नंबर देख चौंक जाएंगे
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ टॉप किया है. शिखा ने मैथ्स में 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई है.
ADVERTISEMENT

shikha verma marksheet
UP Board 12th Topper Shika Verma Marksheet: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम सामने आ गए हैं. इस बार 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया है. शिखा को बारहवीं में 97.60% हासिल किया है. शिखा की इस कामयाबी से उनके घर वाले काफी खुश हैं. 12वीं में शिखा वर्मा के बाद बरेली की नंदिनी गुप्ता ने 97.20% हासिल किया है. वहीं बाराबंकी की श्रेया वर्मा ने भी 97.20% स्कोर किया है. इनके अलावा सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97.00% हासिल किया है.