लेटेस्ट न्यूज़

30 साल का गुड्डू पासवान फंदे से लटका मिला, ज्योति का शव था फर्श पर... ग्रेटर नोएडा में दोनों लिव-इन पार्टनर संग क्या हुआ?

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में लिव-इन कपल के शव मिले हैं. पुलिस को शक है कि बेरोजगारी और विवाद के चलते हत्या के बाद आत्महत्या की गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में ज्योति और गुड्डू
तस्वीर में ज्योति और गुड्डू
social share
google news

UP Crime News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बंद कमरे से लिव-इन पार्टनर के शव बरामद हुए हैं. तुगलपुर इलाके में हुई इस घटना ने आसपास के लोगों को सन्न कर दिया है. पुलिस इसे हत्या और आत्महत्या के नजरिए से जोड़कर देख रही है.