अखिलेश यादव की मां पर टिप्पणी से बवाल, अमेठी में सपा महिला सभा का चप्पल प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग
Amethi News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया.
ADVERTISEMENT

UP News
Amethi News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया. भाजपा की जना क्रोश रैली के दौरान सुषमा खर्कवाल के बयान के विरोध में गुरुवार को अमेठी कस्बे में समाजवादी पार्टी महिला सभा सड़क पर उतर आई. महिला सभा की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.