कौन थे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं 2025 में टॉप करने वाले महक जायसवाल और यश प्रताप सिंह? दोनों की मार्कशीट देखिए
UP Board Toppers 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा. नई लिस्ट आने से पहले देखिए साल 2025 के टॉपर्स महक जायसवाल (12वीं) और यश प्रताप सिंह (10वीं) के शानदार रिकॉर्ड.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: महक जायसवाल और यश प्रताप सिंह
UP Board Class 10th 12th Toppers 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 23 अप्रैल को दोपहर 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हैं और हर कोई यह जानना चाहता है कि इस साल यूपी का स्टेट टॉपर कौन बनेगा. नए नतीजों के आने से पहले, आइए एक नजर डालते हैं साल 2025 के उन मेधावियों पर जिन्होंने पिछली बार प्रदेश में अपना परचम लहराया था.