लेटेस्ट न्यूज़

यूपी बोर्ड रिजल्ट में जिनके अच्छे नंबर आए अब उन्हें मिलेगा ये गिफ्ट, चेक कर लीजिए अपनी एलिजिबिलिटी

यूपी बोर्ड रिजल्ट आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के मेधावी छात्रों के लिए एक खास ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

Up Board result
Up Board result
social share
google news

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं. इस बार हाईस्कूल में कुल 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. यूपी बोर्ड रिजल्ट आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के मेधावी छात्रों के लिए एक खास ऐलान किया है. सीएम योगी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में कहा कि प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर पर मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले सभी टॉपर्स का उत्तर प्रदेश सरकार सम्मान करेगी. यानी अगर स्टूडेंट का नाम जिला या स्टेट की टॉपर लिस्ट में है, उसे ये सम्मान मिलेगा.