क्या 22 अप्रैल को आ रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? UPMSP कभी भी जारी कर सकता है नोटिफिकेशन
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. रिजल्ट जारी होने पर वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से डाउन होने की संभावना है, इसलिए छात्र एसएमएस या डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UP Board Result 2025
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. इस बार करीब 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जो बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक, UPMSP आज या कल तक रिजल्ट का ऐलान कर सकता है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.