लेटेस्ट न्यूज़

ICSE Board Result: 99.4% लाने वाली लखनऊ की टॉपर कृति श्रीवास्तव की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

ICSE Board Result: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सीएमएस स्कूल की छात्रा कृति श्रीवास्तव ने आईसीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.4% अंक हासिल किए हैं.

ADVERTISEMENT

ICSE Board Result lucknow topper Kriti Srivastava
ICSE Board Result lucknow topper Kriti Srivastava
social share
google news

ICSE Board Result: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सीएमएस स्कूल की छात्रा कृति श्रीवास्तव ने आईसीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.4% अंक हासिल किए हैं. कृति श्रीवास्तव लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (गोमती नगर विस्तार) की छात्रा हैं. पढ़ने में बेहद ही तेज कृति ने दसवीं कक्षा के कम्प्यूटर और मैथ्स के विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर सबको चौंका दिया है. इतना ही नहीं इसके अलावा इतिहास और नागरिक शास्त्र में 100 में से 99 अंक, वहीं भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी और साइंस में बाजी मारते हुए 100 में से 99 अंक प्राप्त किए हैं.