UPPCS-2022 में आगरा की दिव्या ने किया टॉप, माता-पिता ने बता दिया कामयाबी का राज!
UPPCS Result Divya Sikarwar Topper: आगरा के गढ़ी रामी गांव निवासी दिव्या सिकरवार ने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है. दरअसल, दिव्या ने…
ADVERTISEMENT

UPPCS Result Divya Sikarwar Topper: आगरा के गढ़ी रामी गांव निवासी दिव्या सिकरवार ने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है. दरअसल, दिव्या ने UPPCS-2022 के नतीजों में प्रथम स्थान हासिल किया है. दिव्या टॉप करने के बाद बेहद खुश हैं और इस खुशी में वह अकेली नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनके माता-पिता, भाई, रिश्तेदार, नातेदार, गांव के लोग शामिल हैं. इस बीच यूपी तक से बातचीत करते हुए दिव्या के माता-पिता ने उनकी कामयाबी का राज बताया है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने इस परीक्षा के लिए जमकर मेहनत की थी और वह 2 साल तक कहीं बाहर भी नहीं गई थी.