लेटेस्ट न्यूज़

5 बार असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार, छठे प्रयास में UPPCS रैंक-6 पाने वालीं हरदोई की दीप्ति वर्मा ने ऐसे की थी पढ़ाई

Deepti Verma UPPCS Rank 6: UPPCSमें 6वीं रैंक पाने वाली दीप्ति वर्मा की कहानी. पांच बार असफल होने के बाद भी दीप्ति का हौसला नहीं टूटा. लखनऊ में रहकर की तैयारी और तीसरे प्रयास में बनीं अफसर. जानें कैसे दीप्ति ने अपनी जिद्द से हासिल किया मुकाम और क्या थी उनकी जीत की स्ट्रैटजी.

ADVERTISEMENT

Deepti Verma UPPCS Rank 6
Deepti Verma UPPCS Rank 6
social share
google news

Deepti Verma UPPCS Rank 6: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) के रिजल्ट जारी हो चुका है. साल 2024 की UPPCS टॉपर नेहा पंचाल हैं. वहीं रायबरेली की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी ने रैंक 2 हासिल किया है. टॉपरों की इस लिस्ट में एक नाम हरदोई की दीप्ति वर्मा का भी है जिन्होंने छठा रैंक हासिल किया है. दीप्ति का परिवार लंबे समय से लखनऊ के विकास नगर में रह रहा है. एक साधारण परिवार से आने वाली दीप्ति की यह सफलता उन लाखों युवाओं के लिए मिसाल है जो एक-दो बार असफल होने के बाद उम्मीद छोड़ देते हैं.