लेटेस्ट न्यूज़

रक्षाबंधन पर आगरा में भाई-बहन ने एक दूसरे को दिया तोहफा, दोनों ने एक साथ पास की PCS-J परीक्षा

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में रहने वाले भाई सुधांशु और बहन शैलजा ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, भाई-बहन ने जज बनकर रक्षाबंधन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में रहने वाले भाई सुधांशु और बहन शैलजा ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, भाई-बहन ने जज बनकर रक्षाबंधन के अवसर पर एक दूसरे को बड़ा उपहार दिया है. बता दें कि दोनों ने पीसीएस (जे) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. न्यायिक परीक्षा की सफलता के शिखर पर पहुंचकर भाई बहन बेहद खुश हैं. पूरा परिवार, रिश्तेदार भाई-बहन को बधाई दे रहे हैं. हर तरफ शैलजा और सुधांशु सिंह की तारीफ की जा रही है.