लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के ALIMCO में निकली वैकेंसी, IT कंसल्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर समेत इन पदों पर होगी भर्ती

ALIMCO Recruitment 2025: आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ALIMCO) ने अनुबंध आधार पर विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है. पदों में IT कंसल्टेंट, AI एक्सपर्ट, UI/UX डेवलपर, अकाउंटेंट, रिसेप्शनिस्ट आदि शामिल हैं. आवेदन 1 मई 2025 से 30 मई 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

ALIMCO Recruitment 2025: आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ALIMCO) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये नियुक्तियां पूरी तरह से अनुबंध आधार पर दो साल के लिए की जाएंगी, जिन्हें संगठन की आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुख्य रूप से ALIMCO के मुख्यालय कानपुर या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में की जाएगी. आवेदन की आखिरी तारीख 30 मई है.