लेटेस्ट न्यूज़

यूपीएससी ने 100 से अधिक पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, जानें कैसे करें अप्लाई और इसकी अंतिम तारीख

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक बड़े पैमाने पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती अभियान कुल 111 पदों को भरने के लिए है.आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

ADVERTISEMENT

UPSC Recruitment 2025
UPSC Recruitment 2025
social share
google news

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक बड़े पैमाने पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में कुल 111 पद शामिल हैं जिनमें सिस्टम एनालिस्ट ,डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव्स ,असिस्टेंट इंजीनियर ,जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर ,असिस्टेंट लेजिस्लेटिव कॉउंसिल ,असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर जैसे अच्छे पद शामिल हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 मई 2025 है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अपना करियर बनाना चाहते हैं.