लेटेस्ट न्यूज़

साहित्य अकादेमी में निकली 12 पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें कैसे करें अप्लाई

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय साहित्य संस्थान साहित्य अकादेमी ने कई खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां जूनियर क्लर्क और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों के लिए की जा रही हैं.

ADVERTISEMENT

Sahitya Akademi Recruitment
Sahitya Akademi Recruitment
social share
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

साहित्य अकादेमी में निकली 12 पदों पर भर्ती.

point

ये भर्तियां जूनियर क्लर्क और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए की जा रही हैं.

point

आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर है.

Sahitya Akademi Recruitment: संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय साहित्य संस्थान साहित्य अकादेमी ने कई खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां जूनियर क्लर्क और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों के लिए की जा रही हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sahitya-akademi.gov.in पर जाकर रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. ये आवेदन कुल 12 पदों के लिए किए जा रहे हैं जिसकी आखिरी तारीख 16 सितंबर है. यह भर्ती उन लोगों के लिए एक अच्छा मौका है जो साहित्य के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी सेवा में शामिल होकर देश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहते हैं.