लेटेस्ट न्यूज़

10वीं पास के लिए पंप ऑपरेटर की आई भर्ती, जानिए इसकी एलिजिबिलिटी, लास्ट डेट और मिलने वाली सैलरी

BTSC Pump Operator Recruitment: बिहार BTSC ने 191 पंप ऑपरेटर पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. 10वीं पास और ITI योग्यता वाले उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

BTSC Pump Operator Recruitment
BTSC Pump Operator Recruitment
social share
Google CTA

सरकारी नौकरी की आस में बैठे युवाओं के लिए एक ताजा अपडेट सामने आया है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने पंप ऑपरेटर के 191 पदों पर नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसकी लास्ट डेट 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है.